Ghazipur News: विंध्य लिंक एक्सप्रेस-वे के नक्शे में खामी का आरोप, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, सितम्बर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। प्रस्तावित विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के नक्शे में राजस्व अभिलेखों के विपरीत कम भूमि दर्शाए जाने के विरोध में शेरपुर खुर्द गांव के किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने परियोजना के नक्शे को राजस्व अभिलेखों के अनुरूप दुरुस्त कराने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि अधिग्रहण के लिए जारी अधिसूचना में राजस्व अभिलेखों में दर्ज क्षेत्रफल की तुलना में परियोजना के नक्शे में कम भूमि दर्शाई गई है। किसानों का कहना है कि संबंधित भूमि पर खातेदार और सहखातेदार लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अधिग्रहण से पूर्व राजस्व टीम को मौके पर भेजकर वास्तविक भूमि की पैमाइश कराई जाए। खतौनी, राजस्व अभिलेख और नक्शे का परियोजना के नक्शे से मिलान कर खामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.