गाजीपुर, सितम्बर 7 -- Ghazipur News: जखनिया। क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय और पुलिस टीम ने चौजा त्रिमुहानी, जखनिया बाजार, भुड़कुंडा बाजार समेत प्रमुख स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अचानक शुरू हुए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने चालकों को हेलमेट पहनने और बाइक पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने की हिदायत दी। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहनों के...