गाजीपुर, सितम्बर 7 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर में सोमवार शाम सीओ शुभम वर्मा ने कोतवाल रामसजन नागर के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बाइक और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 19 बाइक सीज की गईं, जबकि बिना हेलमेट, तीन सवारी, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य मामलों में करीब 60 बाइकों के चालान किए गए। इसके अलावा चार कारों पर लगी ब्लैक फिल्म को पुलिस ने मौके पर ही उतरवा दिया। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ बाइक सवार मुख्य मार्ग के बजाय आसपास की गलियों और वैकल्पिक रास्तों से निकलते नजर आए। यह भी पढ़ें- Shamli News: यातायात नियम तोड़ने पर 504 वाहनों के चालान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों पर वाहनों की ज...