गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: जंगीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से जारी वारंट के तहत एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा ने हमराहियों के साथ कार्रवाई करते हुए ब्रह्मस्थान गांव निवासी चंपा देवी (58) पत्नी स्व. महातिम यादव को उनके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एएसजे प्रथम गाजीपुर से वारंट जारी था। संबंधित मामला वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें मारपीट, बलवा और नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...