गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला ने बुधवार को रौजा स्थित विद्युत विभाग की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्कशॉप में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत एवं आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सब-ट्रांसफॉर्मर सप्लाई रजिस्टर की जांच करते हुए वर्कशॉप में उपलब्ध ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वर्कशॉप में कितने ट्रांसफॉर्मर खराब हैं और कितने सही स्थिति में हैं। खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

वर्कशॉप में कर्मचारियों के निर्देश उन्होंने वर्कशॉप में कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कर्मचारी के पास अनिवार्य रूप से परिचय पत्र ...