गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। समन्वय शाखा की ओर से रविवार को रजागंज स्थित कालीधाम मंदिर परिसर में वन बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विभाग संघचालक सचिदानन्द ने कहा कि स्वयंसेवकों के आपसी समन्वय, खेलकूद और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, अधिवक्ता परिषद, सक्षम, गंगा समग्र, भाजपा, स्वदेशी जागरण मंच, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ गीत, भजन और बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: शिव गुरु आध्यात्मिक परिचर्चा: भजन-कीर्तन के साथ दिया पर...