Ghazipur News: लोन जमा करने के नाम पर एजेंट ने की 34 लाख की धोखाधड़ी
गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना के पृथ्वीपुर और उचौर गांव निवासी महिलाओं ने विभिन्न बैंकों से लिए लोन का किस्त बैंक के एजेंट को दिया। लेकिन एजेंट ने किस्त के रुपए को बैंक में ना जमा कर फरार हो गया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने सोमवार को मरदह थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार दोनों गांव की महिलाओं ने समूह बनाकर अलग-अलग बैंकों से लोन लिया था। लोन की किस्त वह बैंक के एजेंट को दे रहीं थी। धोखाधड़ी के शिकार ग्रामीणों का आरोप है उनसे क्रमशः बीस हजार से लेकर दो लाख तक रुपये तक एजेंट ने वसूली की है। जब बैंकों के मैनेजर एवं एजेंट उनके घरों पर रुपये वसूलने के लिए आये तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। ठगी के शिकार कुल 39 लोगों ने मरदह थाना के पृथ्वीपुर गांव निवासी अनिल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.