Ghazipur News: लेखपालों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को सैदपुर तहसील के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। संघ का आरोप है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन और एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की प्रक्रिया में शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की भूमिका और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की पर्याप्त जांच नहीं की जाती। इससे ईमानदारी से कार्य करने वाले लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है。 यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.