Ghazipur News: लठ्ठूडीह में मेला और दंगल आज
गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: पतार। क्षेत्र के लठ्ठूडीह स्थित नेटूआ वीर बाबा के स्थान पर सोमवार को मेला और दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए व्यवस्थापक शिवजी गुप्ता ने बताया कि मेले में दिन के समय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें पहलवान अपने दांव-पेच दिखाएंगे। वहीं, रात में बिरहा मुकाबले का आयोजन होगा। इसमें मऊ के चंद्र किशोर पांडेय और कुशीनगर की रंजना सिंह के बीच मुकाबला होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.