गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर में बिजली की बढ़ती मांग और ओवरलोडिंग के चलते बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है। रौजा पावर हाउस पर पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। बुधवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाला यह काम दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पावर हाउस पर पहले से 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। गर्मी में खपत बढ़ने से इन पर ओवरलोडिंग हो जाती थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पर लग रहा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर इसके चलते पूर्वी फीडर सहित कुछ अन्य फीडरों पर रोस्टिंग करनी पड़ती थ...