Ghazipur News: रोडवेज बस के इंजन से उठा धुआं, यात्रियों में मची भगदड़
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग समीप सोमवार दोपहर ट्रेन गुजरने के इंतजार में खड़ी रोडवेज बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपना सामान लेकर आनन-फानन में बस से बाहर निकलने लगे। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से वाराणसी जा रही सोनभद्र डिपो की रोडवेज बस रेलवे क्रॉसिंग के समीप वाहनों की कतार में खड़ी थी। इसी दौरान बस के इंजन से तेजी से धुआं निकलने लगा। यात्रियों को इंजन में आग लगने की आशंका हुई तो उनमें दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रोडवेज बस की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त स्थिति को देखते हुए चालक और परिचालक तत्काल सक्रिय हुए। आसपास मौजूद लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.