गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन एक महीने से खराब पड़ी है। इससे 46 ग्राम पंचायतों से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड्डी, छाती और दुर्घटना के मरीजों को एक्स-रे के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तकनीकी टीम को भी अवगत कराया गया है। जल्द मशीन ठीक होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बिन्द सीएचसी का एक्स-रे मशीन एक माह से खराब, मरीज परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...