Ghazipur News: रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता हुई जांच
गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर। रेल यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को गाजीपुर सिटी और करिमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों ने पेयजल की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। अभियान के दौरान पेयजल टंकियों, कूलर, वाटर वेंडिंग मशीनों, नलों और वाटर बूथों से पानी के नमूने लिए गए। नमूनों की भौतिक, रासायनिक और बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की गई। क्लोरीन की मात्रा और ई-कोलाई और कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी की जांच के लिए कॉलीफॉर्म किट का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही पानी की टंकियों की अंदरूनी-बाहरी सफाई, ढक्कन और आसपास की स्वच्छता का निरीक्षण किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.