Ghazipur News: रेलवे लाइन के पास कूड़े का अंबार
गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। दिलदारनगर में फतेपुर जाने वाले मार्ग में रेलवे लाइन कीनारे कूड़े का अंबार लगा होने से आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को दिक्कत हो रही है। वहीं, गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में नियमित सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग से कूड़े का तत्काल निस्तारण कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.