गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड स्थित उसिया खास हॉल्ट के रेलवे फाटक का एक बूम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खराब हो गया। ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खोलने पर एक तरफ का बूम ऊपर उठ गया, जबकि दूसरा नहीं उठ सका। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी हुई।ड्यूटी पर तैनात गेटमैन सुरेश कुमार ने बताया कि खराबी के कारण करीब 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। बाद में हैंडल की मदद से बूम उठाकर यातायात बहाल कराया गया। इस दौरान कुछ वाहन चालक प्लेटफार्म की ओर से शॉर्टकट रास्ते से निकलते नजर आए। लोगों ने रेलवे प्रशासन से फाटक की तकनीकी खराबी को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...