गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। थाना दिलदारनगर क्षेत्र में शनिवार को अप रेलवे ट्रैक के समीप उसियां हाल्ट से पहले एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जा लेकर जिला अस्पताल गाजीपुर के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रख गया। पुलिस के अनुसार, शव रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 694/11 और 694/13 के बीच मिला है। गोल चेहरा, गेहुआ रंग और हल्की दाढ़ी है। उसने चेकदार सफेद शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी थी। वह नंगे पैर था। दिलदारनगर थानाअध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पुलिस द्वारा आसपास के थानों में भी सूचना भेजकर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। किसी व्यक्ति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने या मृतक के संबंध में जानकारी मिलने पर थाना दिलदारनगर प्रभारी को सूचित ...