Ghazipur News: रेलवे ट्रैक की मरम्मत के दौरान बाईपास क्रासिंग पर लगा भीषण जाम
गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रेल प्रशासन की ओर से ट्रैक अनुरक्षण कार्य कराया गया। दिलदारनगर प्रभाग के समपार फाटक संख्या 88/ए की अप लाइन पर इंजीनियरिंग विभाग ने रेल पटरी की मरम्मत की। इस दौरान बाईपास रेलवे क्रासिंग पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। वरिष्ठ प्रशाखा अभियंता (रेल पथ) दिलदारनगर दिलीप कुमार की देखरेख में सुबह 11:35 से दोपहर 1:05 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लेकर काम किया गया। इस दौरान करीब 16 मीटर रेल खंड बदलने के साथ वेल्डिंग, स्लीपरों की मरम्मत, रबर पैड और इलास्टिक रेल क्लिप बदलने और ट्रैक की अलाइनमेंट और पैकिंग का कार्य पूरा किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सात दिनों के लिए सड़क यातायात बंद फाटक बंद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.