गाजीपुर, अगस्त 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर (जंगीपुर)। जंगीपुर थाना में मुबारकपुर काजी गांव निवासी विपिन पाण्डेय पुत्र मनोज पाण्डेय ने गांव के ही चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विपिन पाण्डेय के अनुसार, गांव निवासी राजू पाण्डेय किसी अन्य व्यक्ति से विवाद करने के बाद उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि राजू पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय तथा उत्कर्ष पाण्डेय ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उनके दाहिने पैर के घुटने का पहले ऑपरेशन हो चुका है, जिस पर भी लाठी से वार किया गया। साथ ही आरोप है कि मारपीट के दौरान एक उंगली को दांत से काट लिया गया। शोर सुनकर...