गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सेवराई में तैनात एक लेखपाल पर यूपीआई के माध्यम से रिश्वत लेने का आरोप लगा था। मामले में उपजिलाधिकारी संजय यादव ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। निर्धारित समय के भीतर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार तहसील सेवराई के कल्याणपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल उपेंद्र कुमार पर व्यक्तिगत बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि प्राप्त करने का आरोप लगा था। इस संबंध में जानकारी होने पर तहसीलदार की आख्या पर उपजिलाधिकारी संजय यादव ने लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में लेखपाल से निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बा...