गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को गुरुवार की शाम हुई रिमझिम बारिश से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में घने बादल छाने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया। दिनभर की उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर खिचड़ होने से राहगीरों और वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली निजात बारिश के कारण बाजारों में कुछ समय ...