Ghazipur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उसिया स्थित खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने गोला फेंक, जैवलिन थ्रो और फुटबॉल सहित कई खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 29, 30 और 31 अगस्त तक तीन दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उसिया ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव संपन्न,खिलाड़ियों को किया पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.