गाजीपुर, अक्टूबर 28 -- Ghazipur News: खानपुर। नायकडीह गांव में चल रही रामलीला में लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने की लीला का भव्य मंचन किया गया। रथ पर सवार होकर गांव पहुंचे भगवान श्रीराम का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में रथ यात्रा निकाली गई और जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलाकारों ने लंका विजय के प्रसंग का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला में शिव तांडव की आकर्षक प्रस्तुति भी हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: भरत मिलाप के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक, निकली शोभायात्रा इस मौके पर आशुतोष सिंह, सूरज ज...