Ghazipur News: रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग का काम शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत
गाजीपुर, अगस्त 16 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर पालिका परिषद की ओर से कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट के पास रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के तहत शनिवार से इंटरलॉकिंग लगाने का काम शुरू कराया गया। इससे मैदान की बदहाल स्थिति में सुधार होने के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मैदान में बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती थी। इंटरलॉकिंग होने से लोगों को इस परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। निर्माण के बाद मैदान समतल और साफ-सुथरा होगा। इससे धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा मिलेगी। पालिका की ओर से क्षेत्र के विकास और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.