Ghazipur News: रामलीला में 30 फीट रावण के पुतले का हुआ दहन
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उतरांव गांव का ऐतिहासिक रामलीला मेला रावण दहन के साथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले में क्षेत्र के हजारों नर-नारियों की भीड़ उमड़ी। रामलीला मैदान में राम दल और रावण दल के बीच हुए भीषण संग्राम को देखने के लिए लोग अंतिम समय तक डटे रहे। अंत में करीब 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही पूरा मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राम की भूमिका में आशीष तिवारी और लक्ष्मण की भूमिका में सत्यम तिवारी के संवादों को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं हनुमान बने ज्ञानेंद्र तिवारी और अंगद बने शिवजी गुप्ता ने शानदार अभिनय किया। रावण की भूमिका में एहसान अंसारी, अहिरावण के रूप में कालीचरण कुशवाहा और कुंभकरण बने विनोद कुशवाहा ने अपने अभिनय से खूब तालियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.