गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर के बलुआ घाट स्थित रामलीला मैदान में श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन शुक्रवार को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित रामलीला में रावण-बाणासुर संवाद, विभिन्न राज्यों के राजाओं का आगमन, राजा जनक और लक्ष्मण संवाद, भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने तथा सीता स्वयंवर के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भी प्रभावशाली मंचन हुआ। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग किए जाने पर रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: राम ने तोड़ा शिव धनुष, ज...