गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दिनभर धूप नहीं निकलने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रहने से उमस का असर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात की बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जबकि खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हुई। यह भी पढ़ें- Katihar News: सुबह में झमाझम बारिश, दो दिन और बारिश की बनी है संभावना किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने...