Ghazipur News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जनपद के चार खिलाड़ी
गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय (स्कूल स्टेट) हॉकी प्रतियोगिता के लिए खानपुर क्षेत्र के चार खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग मंडलों की टीमों में हुआ है। इनमें तीन खिलाड़ी आजमगढ़ मंडल और एक वाराणसी मंडल की टीम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक मुरादाबाद मंडल में आयोजित होगी।
खिलाड़ियों का चयन आजमगढ़ मंडल की टीम में सौरव यादव, शिवम गोंड और आदित्य यादव का चयन हुआ है, जबकि सतीश राजभर वाराणसी मंडल की टीम से मैदान में उतरेंगे। चारों खिलाड़ी अंडर-17 आयु वर्ग में अपना हुनर दिखाएंगे। खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.