गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को लेकर नगर के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। फुटपाथ से लेकर स्थायी दुकानों तक रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की भरमार है। बहनें अपने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियां खरीद रही हैं। दूर प्रदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए राखियां डाक और कोरियर के माध्यम से भेजी जा रही हैं। राखी विक्रेता पंकज गुप्ता ने बताया कि बाजार में जरी, डायमंड, बाहुबली, छोटा भीम, हनी, कार्न स्टोन, टेडी बियर, चंदन और ब्रासलेट डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। महिलाओं में जरी और लंबी राखियों की मांग अधिक है। राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। अभी बाजार में खरीदारी सामान्य है, लेकिन पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दुकानो...