गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: सैदपुर। नंदगंज शाखा के लंबित ऋण बकाएदारों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बकाया धनराशि की वसूली के लिए शाखा अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सैदपुर तहसील पहुंचकर तहसीलदार हिमांशु सिंह से मुलाकात करते हुए लंबित आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) मामलों की स्थिति की जानकारी दिया। तहसीलदार हिमांशु सिंह ने नायब तहसीलदार को बकाएदारों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। नायब तहसीलदार सरोज यादव ने प्रशासनिक टीम के साथ नंदगंज शाखा द्वारा चिन्हित बकाएदारों के खिलाफ वसूली के लिए अभियान चलाया।अभियान के दौरान अधिकारियों ने बकाएदारों से सीधे संपर्क कर उन्हें जल्द से जल्द बकाया ऋण की धनराशि जमा करने की हिदायत दी। उन्होने कहा कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की समे...