गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा कार्यक्रम के तहत राइफल परिसर में सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आमजन ने पहुंचकर प्रदेश की योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनपद मुख्यालय पर संचालित की जा रही है। इसमें प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित फ्लेक्स लगाए गए हैं। इनमें आवास, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, युवाओं के रोजगार एवं सरकारी नौकरी, कानून-व्यवस्था, एमएसएमई, महिला सशक्तिकरण और बेटियों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है। कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग पर अनुदान, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप, कृषि यं...