गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री और वैशाली के महुआ सीट से विधायक संजय सिंह का शनिवार को गाजीपुर आगमन हुआ। मिर्जापुर में विंध्यवासिनी देवी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद शहर के रौजा स्थित न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी में सुनील सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनपदवार संगठन और कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में एनडीए समर्थित सरकार बनने जा रही है।वहीं, बिहार में पेयजल से संबंधित योजनाओं के बारे में...