Ghazipur News: युवा शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट पर दें ध्यान
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: पतार। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से चलाए जा रहे युवा उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हीरा ज्ञानोदय इंटरमीडिएट कॉलेज भरौली कला में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के संगठन मंत्री कृपाशंकर सिंह ने युवाओं से शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल होने पर युवा नौकरी के अलावा स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश में युवाओं की आबादी करीब 37 करोड़ है, जबकि सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर रोजगार के अवसर सीमित हैं। ऐसे में युवाओं को अपने कौशल का विकास कर स्वरोजगार से जुड़ना चाहिए। इससे वे स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.