Ghazipur News: युवाओं ने मैपिंग के जरिए गांव की समस्याओं को किया चिन्हित
गाजीपुर, सितम्बर 26 -- Ghazipur News: मरदह। ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से मरदह ब्लाक के ग्राम पंचायत जरगो में युवाओं की भागीदारी से ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने मैपिंग के माध्यम से गांव की विभिन्न समस्याओं को चिन्हित किया। समस्या मानचित्र में गांव के उन स्थानों को दर्शाया गया, जहां सड़क, जलभराव, प्रकाश व्यवस्था, खेल मैदान, अध्ययन केंद्र और सुरक्षा जैसी समस्याएं हैं। युवाओं ने बताया कि इन समस्याओं के कारण विशेष रूप से युवाओं और लड़कियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तैयार समस्या मानचित्र को पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और ग्राम सभा के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। युवाओं ने समस्याओं के समाधान को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने की मांग की। कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू संस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.