गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: सैदपुर। युवा परिषद की ओर से रविवार को पूर्व विधायक सुभाष पासी के कार्यालय में 'युवाओं के हाथ में राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता की कमान' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें युवाओं की भूमिका के साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हिंदू युवाओं के साथ मुस्लिम समाज के युवक और महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी ने सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया। मुख्य वक्ता विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि देश के विकास और सकारात्मक सामाजिक बदलाव में युवाओं की अहम भूमिका है। युवाओं को जाति, धर्म और संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्...