Ghazipur News: युवाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा
गाजीपुर, सितम्बर 29 -- Ghazipur News: मरदह। मरदह ब्लाक के ग्राम पंचायत सराय मुबारक में ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से ग्राम पंचायत सराय मुबारक में युवाओं की भागीदारी से ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने गांव में रोजमर्रा की आने वाली विभिन्न समस्याओं को सामने रखा और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान युवाओं ने सड़क, जलभराव, प्रकाश व्यवस्था, खेल मैदान, शिक्षा एवं सुरक्षा सहित अन्य स्थानीय समस्याओं पर पंचायत सहायक और पंचायत सचिव से आमने-सामने बातचीत की। युवाओं ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें, विशेष रूप से लड़कियों और युवाओं को, कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।युवाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष अपने मुद्दे रखते हुए मांग किया कि इन समस्याओं को ग्राम पंचायत विकास योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.