गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक वर्ग के युवक के विरुद्ध अपनी 18 वर्षीय पुत्री को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। कासिमाबाद कोतवाली में दिए तहरीर में बताया कि सुबह लगभग 9 बजे विद्यालय के लिए निकली थी लेकिन दोपहर 1 बजे होने के बावजूद वह शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर छात्रा के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद तलाश के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पुत्री को गांव के ही एक युवक जमाल अख्तर के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुशहरी से छात्रा को किया अगवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...