गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: नन्दगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली गांव में शुक्रवार को एक युवक ने दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महमूदपुर गांव निवासी 38 वर्षीय अजय कुमार पुत्र महातिम राम ने मकान के गाटर में लगे कुंडी में गमछा से फंदे पर लटककर जान दे दी। आसपास व परिवार के लोगों ने देखा तो आनन फानन में फंदे से उतारकर सैदपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक के पिता महातिम राम ने बताया कि पुत्र अजय कुमार मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह मजदूरी करता था। उसको एक 3 साल का पुत्र है। पत्नी सुनीता देवी और माता बादामी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। पत्नी मायके में थी। थानाध्यक्ष...