गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: खानपुर। क्षेत्र के नसीरपुर गांव में गणेश पूजा के समापन पर रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान रास्तेभर भक्ति गीत और गणपति के जयकारे गूंजते रहे। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: गणपति बप्पा मोरया अब की बरस तू जल्दी आ.... श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाने क...