गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू हुए यातायात माह के पहले ही दिन शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के चलते दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन घंटों रेंगते रहे। यातायात विभाग की लचर व्यवस्था के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के रौजा, विश्वेश्वरगंज, सकलेनाबाद, लंका और महुआबाग में जाम की स्थिति सबसे अधिक गंभीर रही। इन मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन बाधित हो गया। कई स्थानों पर वाहन एक-दूसरे के पीछे फंसे रहे। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और जरूरी काम से निकले राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।...