गाजीपुर, सितम्बर 5 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास मोटर पार्ट्स की दुकान पर शुक्रवार की देर रात 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर गिर गई। इससे दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ईचौली गांव निवासी दुकानदार विनोद कुमार राम रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में दुकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गई। आग की चपेट में आने से 20 से अधिक नए टायर, 40 से अधिक ट्यूब, ऑटो पार्ट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस वेल्डिंग मशीन, कंप्रेसर मशीन समेत अन्य सामान जल गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा। उसने बिजली विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के...