गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। किसानों की शिकायत पर तहसीलदार सैदपुर ने मेसर्स आनंद खाद भण्डार की जांच किया। जांच में विक्रेता की ओर से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय करते हुए पाया गया। जिसके खिलाफ संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि कही भी किसानों को उर्वरक विक्रेता की ओर से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर मिलता है तो उसकी शिकायत तत्काल करें। उन्होने किसानों से कहा कि खरीफ व रबी मौसम में दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। किसानों का चयन ई-लॉटरी से किया जा रहा है। रबी मौसम के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गयी है। किसान विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑन...