गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जयंती (29 अगस्त) पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्व: मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें सब-जूनियर बालक (आयु 14 वर्ष से कम) के खिलाड़ी शामिल होंगे। इच्छुक टीम सुबह 09.30 बजे तक सूचना दे सकते है। खिलाडी अपने साथ में आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए इन्द्रदेव हॉकी प्रशिक्षक करमपुर मोबाइल (9838131124) पर संपर्क कर सकते है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत शिफ्ट इंडिया मूवमेंट में 30 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से इस बार का विषय है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: खेल दिवस पर होगी जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता...