गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय, यूसुफपुर में के स्नातक (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) प्रवेश की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ. एसके पांडे ने बताया कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग 7 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...