गाजीपुर, सितम्बर 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर के कोट मोहल्ला निवासी तारा अग्रवाल ने डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डा. ईरज राजा को को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज के जरिए फर्जी रजिस्टर्ड वसीयतनामा कराने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि कोट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की जमीन और अष्टधातु की मूर्ति के संबंध में उनके परिवार के सदस्यों को मृत दर्शाकर उन्हें बरगलाते हुए वसीयतनामा कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग दबंग और मनबढ़ हैं। उनके परिवार को जान-माल का खतरा है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की जम...