गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। सादात रोड पर ककराही-दौलतपुर मार्ग की एक पुलिया तेज बारिश के पानी का दबाव नहीं झेल सकी और बह गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से चार पहिया और छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इस मार्ग से नारायणपुर ककरही समेत आसपास के चार-पांच गांवों के लोग, किसान, छात्र-छात्राएं तथा रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने वाले ग्रामीण गुजरते हैं। पुलिया टूटने से सभी को लंबा चक्कर लगाकर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। ग्रामीण वरुण मिश्र ने बताया कि पुलिया पूरी तरह खतरनाक हो चुकी है और कभी भी शेष हिस्सा भी टूट सकता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नई पुलिया का निर्माण कराए जान...