गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर में रामलीला समिति एवं आदर्श नव दुर्गा पूजा समिति, कठऊत बाजार में करीब 80 वर्षों से चली आ रही भरत मिलाप की परंपरा को भव्य रूप से मनाया गया। यह आयोजन भगवान श्रीराम और भरत के प्रेम, त्याग एवं भाईचारे का संदेश देता है। कलाकारों के मंचन को देखकर हर दर्शक भाव विह्वल हो गये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रणविजय सिंह, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय एवं थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में संजय राय, सत्यप्रकाश, प्रेमचन्द, विपिन, गोपाल, राजू, बिट्टू, राकेश सहित समिति के सदस्यों का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Mau News: भरत मिलाप:गले मिले जब चारों भाई, नयनों से बही अश्रुधार यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रीराम के राजतिलक के मंचन के ...