गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का हुआ लोकार्पण गाजीपुर (दिलदारनगर)। हिंदी के कथाकार आनंद कुशवाहा की 11वीं कृति 'मुट्ठी भर सुकून' कथा संग्रह का लोकार्पण दिलदारनगर स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। इस मौके पर हिंदी श्री साहित्यिक संस्थान ने आनंद कुशवाहा को 'हिंदी श्री साहित्य सम्मान' से सम्मानित किया।वरिष्ठ कथाकार अमित आनंद ने कहा कि आनंद कुशवाहा के कथानकों में विविधता है। वे जमीन से जुड़े रचनाकार हैं और उनकी कहानियों से मिट्टी की सोंधी खुशबू आती है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास यादव ने कहा कि उनकी कहानियां विवाह, दहेज और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, कवि मिथिलेश गहमरी, हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास...