गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, गाजीपुर। नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 55 मरीजों की गहन जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। केंद्र प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि मेले में सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम, स्वाइन फ्लू, मलेरिया और डेंगू समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लक्षण, साफ-सफाई और सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान किसी मरीज की हालत गंभीर पाए जाने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल गाजीपुर अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा रेफर किया जाता है। मेले में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...