गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: गाज़ीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में कार्यरत करीब 60 हजार मीटर रीडरों को उचित आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल कर रोजगार सुरक्षित करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में मीटर रीडरों की ओर से अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल गाज़ीपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में करीब 60 हजार मीटर रीडर पिछले 10 से 15 वर्षों से विद्युत विभाग के लिए उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर मीटर रीडिंग, बिलिंग सहित विभिन्न कार्य कर रहे हैं। लंबे अनुभव के कारण उन्हें क्षेत्र के उपभोक्ताओं, मीटरों और बिलिंग व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी है। इसके बावजूद उनके रोजगार को लेकर असमंजस बना हुआ है।

मांगें मीटर रीडरों ने मांग की कि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को उचित आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किया जाए और उनके अनुभव ...