Ghazipur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
गाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर थाना पुलिस की ओर से गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत दिलदारनगर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण करने और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपनिरीक्षक राजित राम यादव, महिला कांस्टेबल स्मृति और सरोजिनी सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Mau News: सोनी धापा स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.